1. कोई समझे तो एक बात कहूँ
इश्क़ तौफ़ीक़ है गुनाह नहीं
तौफ़ीक़- Grace Divine
2.तबीअत अपनी घबराती है जब सुनसान रातों में
हम ऐसे में तिरी यादों की चादर तान लेते हैं
3.तेरे आने की क्या उमीद मगर
कैसे कह दूँ कि इंतिज़ार नहीं
4.तुम मुख़ातिब भी हो क़रीब भी हो
तुम को देखें कि तुम से बात करें
5.बहुत पहले से उन क़दमों की आहट जान लेते है
तुझे ऐ ज़िंदगी हम दूर से पहचान लेते हैं
6.मैं देर तक तुझे ख़ुद ही न रोकता लेकिन
तू जिस अदा से उठा है उसी का रोना है
7.मैं हूँ दिल है तन्हाई है
तुम भी होते अच्छा होता
8.मौत का भी इलाज हो शायद
ज़िंदगी का कोई इलाज नहीं
9.रात भी नींद भी कहानी भी
हाए क्या चीज़ है जवानी भी
10.सर में सौदा भी नहीं दिल में तमन्ना भी नहीं
लेकिन इस तर्क-ए-मोहब्बत का भरोसा भी नहीं
11.साँस लेती है वो ज़मीन
जिस पे वो नाज़ से गुज़रते हैं
12.शाम भी थी धुआँ धुआँ हुस्न भी था उदास उदास
दिल को कई कहानियाँ याद सी आ के रह गईं
13.ये माना ज़िंदगी है चार दिन की
बहुत होते हैं यारो चार दिन भी
14.आए थे हँसते खेलते मय-ख़ाने में
जब पी चुके शराब तो संजीदा हो गए
मय-ख़ाने- BAR
संजीदा- SOMBRE

No comments:
Post a Comment